प्रतिनिधि,जामा। जामा चौक पर शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू प्रसाद दर्वे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।भाजपा नेता सुरेश मुर्मू ने बताया कि झारखंड सरकार के खिलाफ 23 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रांची में जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया था,जिसे झारखंड सरकार द्वारा कार्यक्रम को बाधित किया एवं कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के ऊपर बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज, आंसू गैस के साथ तरह-तरह की षड्यंत्र के तहत कार्यकर्ताओं के ऊपर जुर्म किया गया।इसके खिलाफ आज झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।
मौके पर जिला मंत्री कालेश्वर लायक,युवा मोर्चा अध्यक्ष शक्ति दर्वे,दर्शन हेंब्रम,चंदर टुडू,कामदेव मंडल,नरेश मंडल,श्रवण मंडल,रामेश्वर हांसदा,रामदास मुर्मू,सुनील यादव,कैलाश यादव,जय मुर्मू,छोटू दास,झकसु राय,मदन मंडल,संजय बास्की,कुमोद यादव,जनार्दन यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।





