प्रतिनिधि,हजारीबाग। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक और जमशेदपूर पूर्वी के लोकप्रिय विधायक सरयू राय हजारीबाग सर्किट हाऊस में सरकारी समिति की बैठक में शामिल हुए। हजारीबाग भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने जिला कमिटी के पदाधिकारियों के साथ सरयू राय से मुलाकात की। उन्हें पुष्पगुछ भेट किया और हजारीबाग की समस्याओं से रूबरू कराया। मुलाकात करने वालों में समाजसेवी राकेश शर्मा, अजय सिंह, धीरज सिंह इत्यादि मौजूद थे।





