भारत की मुन्नी को पाकिस्तान में है बजरंगी भाईजान की तलाश,40 साल पहले सरहद पार बेची गई लड़की का संभल में है परिवार
भारत की मुन्नी को पाकिस्तान में है बजरंगी भाईजान की तलाश, 40 साल पहले सरहद पार बेची गई लड़की का संभल में है परिवार <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का संभल जिला इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है।चर्चा में रहने का कारण एक वायरल वीडियो है। ये वीडियो सरहद पार पाकिस्तान से आया है।
ये खबर चौकाने वाली है,कहानी भी बड़ी अजीब है,हो भी क्यों न, फिल्मी पर्दे पर निभाया गया किरदार हक़ीक़त की दुनिया में उजागर हो गया है।
संभल के सरायतरीन इलाके के हिझड़ान गांव में रहने वाली मुन्नी को लगभग 40 साल पहले मानव तस्करों ने सीमा पार बेच दिया था। मुन्नी ने एक स्थानीय महिला पत्रकार के जरिए उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रह रहे अपने परिजनों से मिलने की गुहार लगाई है।मुन्नी का वीडियो उसके भाइयों ने भी देख लिया है।अब एक बजरंगी भाईजान की तलाश है जो इस मुन्नी को उसके घरवालों से वापस मिला सके।
इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रदेश के संभल में रहने वाली एक मुन्नी ने अपने परिवार वालों से मिलने की गुहार लगाई है। मुन्नी की कहानी बड़ी दर्दनाक है। मुन्नी ने बताया है कि लगमग 40 साल पहले उसके सगे मौसा ने उसे दिल्ली लेकर गए थे,वहां पर मौसा उसे चंद पैसों के लिए बेच दिया था।बहादुर मुन्नी उस गिरोह से बच तो निकली,लेकिन बदकिस्मती ने दूसरे गिरोह के चंगुल में उसे फंसा दिया।वह एक बार फिर मानव तस्करों की गिरफ्त में आ गई।
दूसरे गिरोह के लोगों ने उसकी एक भी फरियाद नहीं सुनी।मानव तस्कर उसे पाकिस्तान ले जाकर बेच आए, वहां उसका नाम बदल दिया गया और मुन्नी को बुसरा बना दिया गया।आगे चलकर उसकी शादी हुई उसके बच्चे भी हुए मगर दिल के किसी कोने में संभल के एक गांव में उसका प्यारा घर बसा रहा। वह अपनों से मिलने के लिए बेताब रही।
पाकिस्तान में कुछ दिनों पहले मुन्नी को एक महिला पत्रकार मिली।उसने उस पत्रकार को अपनी सारी आपबीती बताई। पत्रकार ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान की तर्ज पर मुन्नी उर्फ बुसरा का एक वीडियो बनाया। उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया,देखते ही देखते वह वीडियो सरहद को पार करता हुआ भारत में वायरल हुआ। उत्तर प्रदेश के संभल का जिक्र आते ही वह संभल में भी वायरल हो गया। और आखिरकार सरायतरीन इलाके के हिझड़ान गांव में रह रहे मुन्नी के भाई बहार अकरम को भी ये वीडियो मिला।
अकरम मुद्दतों बाद अपनी बहन को देखकर छटपटा उठा और अपनी बहन से मिलने को बेताब हो गया।अकरम ने वीडियो अपने दो और भाइयों इस्लाम और अकरम को दिखाया। दोनों भाई भी भावुक हो गए।बहन से मिलने के लिए अब जुगत शुरू की। भाइयों ने सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में दिए गए मुन्नी उर्फ बुशरा के नंबर पर कॉल किया,आखिरकार बिखरा हुआ परिवार एकजुट हुआ। अब भाई शासन-प्रशासन और केंद्र सरकार से आस लगाए हुए हैं।वे अपनी बहन को भारत लाना चाहते हैं।अब इन भाइयों को एक बजरंगी भाईजान की तलाश है।अब सवाल ये उठता है कि क्या हकीकत में मुन्नी उर्फ बुसरा को कोई बजरंगी भाईजान पाकिस्तान से भारत ला पाएगा या नहीं ये तो आने वाले समय में पता चलेगा।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

