विशेष संवाददाता,रांची। भारत के सबसे बड़े लर्निंग प्लेटफाॅर्म अनएकेडमी ने यूपीएससी के टाॅप शिक्षक अवध ओझा को यूपीएससी परीक्षा के वाइस प्रेज़ीडेन्ट के रूप में अनएकेडमी के साथ जोड़ा है। अवध ओझा नई दिल्ली के अनएकेडमी सेंटर में यूपीएससी के लिए पढ़ाएंगे। उनकी क्लासेज़ को अनएकेडमी के आनलाइन प्लेटफाॅर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। अनएकेडमी सेंटर में वे छात्रों को हिस्ट्री पढ़ांगे और उन्हें ज़रूरी मार्गदर्शन भी देंगे। साथ ही उनकी क्लासेज़ आनलाइन अनएकेडमी प्लेटफाॅर्म पर भी लाइव होंगी। तकरीबन दो दशकों के अनुभव के साथ अवध ओझा अपने खास तरीकों के साथ छात्रों को परीक्षा के लिए तैयार करेंगे। अनएकेडमी में हम हमेशा से अपने छात्रों को सबसे उत्कृष्ट शिक्षक उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देते आए हैं। हमें गर्व है कि हमारे साथ ऐसे शिक्षक जुड़े हुए हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रयास किए हैं।





