पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मेदिनीनगर,पलामू)।मंगलवार को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई।सर्वप्रथम कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माला फूल देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।





श्रद्धांजलि सभा के बाद जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक के नेतृत्व में सद्भावना मार्च निकाला गया। सद्भावना मार्च में सभी कांग्रेस जनों ने नारा दिया जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव तेरा नाम रहेगा।राजीव गांधी अमर रहे।





लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि आज देश सद्भावना दिवस मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के महान सपूत थे। उन्होंने करोड़ों भारतीयों में आशा की किरण जगाई और अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुंचा दिया।





उपरोक्त बातें पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कही।कार्यक्रम का संचालन कौंग्रेस दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पासवान ने की।





इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक पासवान,अनिल कुमार सिंह,सत्यानंद दुबे,विमला कुमारी,समीम अहमद राइन,रिजवान खान,हृदयानंद मिश्र लक्ष्मी नारायण तिवारी के अलावा कई दिग्गज कांग्रेस जन उपस्थित थे।