उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा तहसील के मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुशाहिल बाजार निवासी 28 वर्षीय अमित यादव की सेना में असम के सिलिगुड़ी में तैनाती थी।रविवार को अचानक अमित की तबियत खराब हो गई।अमित को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई।अमित की मौत की सूचना जब परिवार वालों को मिली तो घर कोहराम मच गया।परिवार के लोग दुःखी मन से अपने लाल के पार्थिव शरीर का नम ऑखों से इंतज़ार कर रहे थे।मंगलवार की सुबह भारत माँ के लाल का पार्थिव शरीर उसके गांव कुशाहिल पहुँचा तो परिवार से लेकर गांव में मातम छा गया।भारत माँ के लाल को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा।भारत माँ के लाल का पार्थिव शरीर जब अंतिम संस्कार के लिए करेंटी की ओर बढ़ा तो जन सैलाब भी साथ चल दिया।हज़ारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर वंदेमातरम और शहीद अमित यादव अमर रहे गगन भेदी नारा लगाते हुए पीछे पीछे चल दिए।सैनिक का पार्थिव शरीर जब अंतिम संस्कार के लिए करेंटी घाट पहुँचा तो वहां पहले से मौजूद हजारों की भीड़ सैनिक की एक झलक देखने के लिए जमा थी।सभी ने नम आॅखों से सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की।जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जनप्रतिनिधि समेत और भी पार्टी के जनप्रतिनिधि भारत माँ के लाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करेंटी घाट पहुँच गए।मौके पर बाबागंज विधायक विनोद सरोज, कुण्डा प्रमुख संतोष सिंह,हरिओम शंकर श्रीवास्तव,बउवा तिवारी,वैभव पांडेय एडवोकेट, गुड्डू गुप्ता,रंग बहादुर सिंह,जुगनू विश्वकर्मा, सौरभ चतुर्वेदी, बउवा द्विवेदी,संजय जायसवाल, शिवम पाण्डेय, आदर्श पाण्डेय,सुमित तिवारी,विमल पांडेय,अंशुमान सिंह,आनंद देव पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।