विशेष संवाददाता,रांची।जियो बीपी ने एक्टिव टेक्नोलॉजी वाला डीजल लांच किया है। यह एडिटिवाईज़्ड डीजल कंपनी के नेटवर्क पर मिलेगा। यह ट्रक चालकों को प्रति वाहन 1.1 लाख रुपये तक की वार्षिक बचत देगा, जो 4.3 प्रतिशत बेहतर ईंधन बचत के कारण हो रही है। यह नया हाई परफॉर्मेंस डीजल सभी जियो बीपी आउटलेट्स पर मिलेगा। यह भारतीय बाजार में पहली बार बिना किसी अतिरिक्त लागत के मार्केटिंग प्राइस पर मिलेगा।
एक्टिव टेक्नोलॉजी के साथ जियो बीपी आउटलेट्स पर मिलने वाला यह डीजल गंदगी होने के कारण फालतू के रखरखाव के झंझट को कम करेगा और महत्वपूर्ण इंजन के भागों में मौजूद गंदगी को हटा कर उसे बेहतर तरीके से लंबे समय तक चलने में मदद करेगा। यह विभिन्न तरह के कमर्शियल वाहनों में काम करने के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है। लगातार उपयोग के साथ यह वाहन के मालिकों और ड्राइवरों को कई तरह के फ़ायदे देगा। यह इंजन की शक्ति को और बढ़ाकर उसे बरकरार रखता है। इतना ही नहीं यह अनपेक्षित रूप से उत्पन्न होने वाली रखरखाव की जरूरत को भी कम करता है।
जियो बीपी के सीईओ हरीश सी मेहता ने कहा कि वैसे तो हर एक ग्राहक महत्वपूर्ण है, लेकिन ट्रकर्स का जियो बीपी के लिए हमेशा से एक विशेष महत्व रहा है।





