प्रतिनिधि,पतरातु। पतरातु रिजोर्ट में प्रेसवार्ता कर पूर्व सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ट नेता यदुनाथ पांडे ने बताया कि भारत विश्व गुरु था है और रहेगा। भारत का राष्ट्रीय धर्म सनातन है। 2024 के चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ पुनः मोदी जी सरकार बनाएंगे।राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की भारत तो जुड़ा हुआ ही है, उन्ही के करने से भारत से अलग पाकिस्तान बना चीन हमारी जगह ले ली।उन्हें सही मायने में भारत जोड़ो यात्रा लाहौर से चाइना से या गंधार से शुरू करनी चाहिए थी। ब्रिटेन में जाकर भारत विरोधी बयान देना ये कतई उचित लगता नहीं।ऐसा लगता है उनका भारत जन्मभूमि कर्मभूमि बेटिकन सिटी है। विचलित है डरे है सहमे है क्योकि स्नान का संपूर्ण भारत में जयघोष हो रहा है।अब कोई धर्म परिवर्तन का षड्यंत्र कामयाब नही हो रही है। पूतना प्रवृति और ताड़का प्रवृति के लोगो में बौखलाहट है। भारत धर्म निरपेक्ष देश नही है बल्कि पंथ निरपेक्ष है। भारत धर्म सापेक्ष देश है।





