वरीय संवाददाता,रांची। सामाजिक संस्था भारतीय एकता कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने बुधवार को कांग्रेस नेता एवं शहर के जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सहाय को सम्मानित किया। गुलाम मुस्तफा ने एचईसी परिसर स्थित सहाय के आवास पर मुलाकात कर उन्हें माला पहनाकर उनका सम्मान किया।मौके पर उन्होंने भारतीय एकता कमेटी द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से सहाय को अवगत कराया।





गुलाम मुस्तफा ने सुनील सहाय से भारतीय एकता कमेटी के कार्यों में यथासंभव सहयोग करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में एकता-भाईचारा व अमन-शांति बनाए रखने के लिए भारतीय एकता कमेटी विगत लगभग तीन दशकों से सतत प्रयासरत है।





सुनील सहाय ने भारतीय एकता कमेटी के सामाजिक कार्यों में हर तरह से साथ देने का वादा किया। उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में भारतीय एकता कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।