वरीय संवाददाता,रांची। भारतीय जनतंत्र महिला मोर्चा अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल वार्ड नंबर 7, गाड़ी गांव की जनसमस्याओं को लेकर रांची के उपायुक्त से मिलकर समस्याओं की जानकारी दी।
शिवानी लता ने बताया कि 50हजार की आबादी वाला गाड़ी गांव में आवागमन का रास्ता नहीं है, कोई विद्यालय नहीं है। इस क्षेत्र में कोई राशन डीलर भी नहीं है। राशन लेने के लिए कोकर चौक जाना पड़ता है।निगम कर्मी कचरा भी नहीं उठा पाते हैं। स्वास्थ्य सुविधा भी नहीं है। इन समस्याओं की ओर ध्यान दिलाने में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के प्रदेश सचिव मनोज कुमार सिंह, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी, मंजू देवी, ओम प्रकाश, अभिरंजन, बाल्मीकि करमाली, सोनेलाल शाह, समीर ने उपायुक्त से मिलकर समस्याओं को गिनाया। उपायुक्त ने 10 दिन के अंदर में अपनी टीम भेजकर जांच कर सारी समस्याओं के निष्पादन का भरोसा दिया।





