प्रतिनिधि,टंडवा ( चतरा)। रविवार को भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय सदस्यों ने औपचारिक तौर पर आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र का दौरा किया। जहां स्थानीय इकाई के सदस्यों द्वारा विधिवत तरीके से सभी मेहमानों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं आगंतुकों ने जीएम अमरेश कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात करने के पश्चात कान्ट्रेक्टर वर्कर्स कैम्प में जाकर कामगारों के हाजिरी व ईएमई/पीएमई के दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया। केंद्रीय सदस्यों द्वारा स्थानीय इकाई के कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए और भी प्रभावी तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर सीआईएल/जेबीसीसीएल सदस्य सुधीर घुरडे,मनोज रजक,संजय कुमार चौधरी,अनूप खन्ना, मुकेश कुमार, नीरज कुमार सिंह,शिव कुमार सिंह,संजय कुमार, श्याम सुंदर गुप्ता, रमेश कुमार सिंह, आदर्श जे आतराम,अवध कुमार, पीयूष सिंह,दीपक यादव, अर्जुन पांडेय,चंद बाबू, कमलेश गुरगुले समेत अन्य लोग मौजूद थे।





