प्रतिनिधि,बरकट्ठा।भीम आर्मी प्रखंड इकाई बरकट्ठा के तत्वधान में प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद रविदास के नेतृत्व में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी से पेड़ पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ पौधे को बचाने का संकल्प लिया साथ ही उपस्थित लोगों ने पेड़ पौधों को बचाने का संदेश दिया।





कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद रविदास ने कहा कि जिस प्रकार से पेड़ पौध की अंधाधुंध कटाई के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ा है,जिसका परिणाम भी हम लोग भुगत रहे। वर्तमान समय में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है,जो भविष्य के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ पौधा लगाने और पेड़ की सुरक्षा करने की अपील किया है।





मौके पर जिला सचिव बच्चनदेव कुमार,प्रखंड सचिव अर्जुन तुरी,छोटी लाल रविदास,नारायण रविदास,लखन रविदास, आकाश पासवान पितांबर दास,संजय दास,आनन्द पांडेय, युगेश्वर दास,विश्वनाथ दास,मनोज मूर्मू,दिनेश दास,सुंदर दास मुकेश पासवान,सुनिल कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।