प्रतिनिधि,रजरप्पा।भुचूंगडीह स्थित सामुदायिक भवन परिसर में बुधवार को विस्थापित ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हाजी बशीर अंसारी एवं संचालन जगरनाथ महतो ने किया। इस दौरान विस्तारीकरण का विरोध करते हुए भुचूंगडीह विस्थापित अधिकार संघ का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से बशीर अंसारी को अध्यक्ष, ठाकुरदास महतो को उपाध्यक्ष, जगरनाथ महतो को सचिव, मो. सुलेमान अंसारी को सहसचिव, महेश्वर मांझी को कोषाध्यक्ष एवं बैजनाथ राम को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इस बैठक में मो. निसार अंसारी, मो. नाजीर, असगर अली, हाजी आलम, नकुल महतो, भोलानाथ महतो, राम महतो, सरजू करमाली, मो. नौशाद, सुरेश महतो, संदीप महतो, शांति देवी, मीणा देवी, जरीना खातून सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।





