प्रतिनिधि,चतरा। राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोगता मंगलवार को हंटरगंज प्रखंड के ग्राम आमीन निवासी सशस्त्र सीमा बल जवान स्व. शिवकुमार यादव के परिजनों से मुलाकात की। मंत्री सत्यानंद भोगता ने घटना पर बेहद दुःख जताते हुए परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही घटना में संलिप्त सभी दोषियों जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया।ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व सशस्त्र सीमा बल जवान का आपसी जमीनी विवाद में हुए झड़प में दुखद निधन हो गया था।





