पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।झापीपा के बोकारो जिलाध्यक्ष सह लोकसभा प्रभारी गिरिडीह अशोक अग्रवाल आजाद ने भ्रष्टाचार को लेकर ईमेल द्वारा उपायुक्त गिरिडीह,आरक्षी अधीक्षक गिरिडीह,डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी डुमरी को पत्र प्रेषित किया। साथ ही इसकी प्रतिलिपि प्रमंडलीय आयुक्त हजारीबाग को प्रेषित किया है।
अशोक अग्रवाल आजाद ने पत्र में लिखा है कि आरक्षी अधीक्षक कार्यालय गिरिडीह के कार्यालय पत्रांक संख्या 16 270 /गोपनीय शाखा 7-12-023 और एसडीपीओ डुमरी पत्रांक 1271 तिथि 15-12-2023 द्वारा एसडीओ डुमरी से जांच हेतु लिखे गए पत्र और संदर्भ में प्राप्त जांच प्रतिवेदन और डुमरी के भ्रष्ट राजस्व पदाधिकारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई से अवगत कराई जाने की मांग की है।
उक्त पत्र में लिखा कि अंचल कार्यालय डुमरी व राजस्व कर्मियों की मनमानी और भ्रष्टाचार के संदर्भ में कई प्रमाण प्रस्तुत करते हुए कई पत्र लिख चुका हूं, परंतु दुर्भाग्यवश आज तक किसी भी स्तर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई या फिर किसी वरीय पदाधिकारी व कार्यालय द्वारा अब तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है,जिससे भ्रष्टाचार और अपराध सरकारी कार्यालय में बढ़ रहे हैं।यहां तक कि उनके विरुद्ध षड्यंत्र रचा जा रहा है।डुमरी अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार का जननी है।वरीय पदाधिकारी के आदेश का घोर उल्लंघन हो रहा है।प्रतीत होता है कि अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मी ही सर्वे सर्वा हैं और वरीय पदाधिकारी किसी कारणवश बेबस है।ऐसा पता नहीं हमें क्यों प्रतीत होता है।
उक्त पत्र में लिखा है कि आरक्षी अधीक्षक गिरिडीह द्वारा भ्रष्टाचार और अपराध के संदर्भ में हमारे उपरोक्त आरोप और प्रमाण के संदर्भ में आपने जांच का आदेश दिया।इसके लिए धन्यवाद,लेकिन माह 6 से अधिक समय बीत जाने के बाद आरक्षी अधीक्षक कार्यालय सहित किसी अन्य कार्यालय को यदि जांच प्रतिवेदन कार्यालय को प्राप्त हुआ हो और प्रतिवेदन के संदर्भ में की गई कार्रवाई हुई हो तो संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने की कृपा की जाए।





