पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा।झारखंड सरकार में पांचवीं बार कैबिनेट मंत्री बनने के बाद सत्यानन्द भोगता हजारों समर्थकों के साथ पहली बार चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड स्थित विश्वप्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे।मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना कर मंत्री सत्यानंद भोगता देश प्रदेश में सुख शांति समृद्धि की कामना की।साथ ही माता का आर्शीवाद लिया।





इसके उपरांत मंत्री सत्यानंद भोगता ने मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया।मीडिया से रूबरू होते हुए चतरा जिले की जनता मालिकों के प्रति इस अद्भुत स्नेह और प्यार के लिए आभार जताया।





मंत्री सत्यानंद भोगता के मंदिर आगमन पर राजद कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल नगाड़े बजाकर और आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया।इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, 20सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव,मंत्री प्रतिनिधि भोला प्रसाद गुप्ता,मंत्री प्रतिनिधि चंद्रिका यादव समेत हजारों समर्थक मौजूद रहे।