रांची।झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के सिमीदिरी गांव में रविवार सुबह पड़ोसी के मकान की दीवार गिरने से घर में सो रहे 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक सिमीदिरी गांव के रहने वाले अताउल रहमान के घर एक दिन पहले राउरकेला से 80वर्षीय अयूब अंसारी, उनके बेटे 56वर्षीय इमरान अंसारी और अन्य सदस्य आये थे। रविवार सुबह लगभग 6 बजे सभी लोगों ने उठकर नमाज पढ़ी और फिर घर में आराम करने लगे।उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले राशन डीलर सिराज कोहली के मकान की ईट से बनी दीवार अतावल रहमन के घर में गिर गयी।आपको बथा दें कि ये दीवार अताउल रहमान के घर में सो रहे लोगों के ऊपर गिरी।दीवार के नीचे दबने से 12वर्षीय मोहम्मद फैजल की मौत हो गयी तो वही राउलकेला से आए अयूब अंसारी, इरफान अंसारी, इमरान अंसारी, उताउल रहमान व एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों का इलाज चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक पुत्र सनी उरांव अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और घायलों एवं परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।





