मतगणना से संबंधित प्रत्याशियों के साथ हुई बैठक
आईडी कार्ड के बिना मतगणना परिसर में प्रवेश
वर्जित:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त
चतरा कॉलेज चतरा में मतगणना सुबह 8बजे से शुरू होगी:रमेश घोलप
पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा। चतरा समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 की मतगणना से संबंधित प्रत्याशियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई।बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव अभिकर्ताओं को मतगणना के संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी दी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित मतगणना अभिकर्ताओं का प्रपत्र 18 भरकर जमा कर दें ताकि समय पर उनका पहचान पत्र बनाया जा सके। यदि किसी के पास पहचान पत्र नहीं पाया जाता है, तो उस स्थिति में उन्हें मतगणना केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और जिस पहचान पत्र के लिए पहचान पत्र जारी किया जाएगा वह उस मतगणना टेबल के लिए मान्य होगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी परिस्थिति में नामित मतगणना अभिकर्ता को हटाना है तो प्रपत्र 19 भरकर जमा कर देंगे। फॉर्म 18 एक जून 2024 को शाम 5 बजे तक जमा किया जाना है। उन्होंने कहा कि मतगणना अभिकर्ता मतगणना परिसर में पेंसिल, कागज, पेपर पैड के अलावा कोई भी सामग्री नहीं ले जा सकेंगे।मतगणना चतरा कॉलेज चतरा में सुबह 8 बजे से शुरू होगी, इससे पहले सभी लोग वक्त से पूर्व मौजूद रहेंगे। साथ ही बैठक में उपायुक्त ने उपस्थित प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों को मतगणना से संबंधित समस्याओं को साझा करने के लिए आमंत्रित किया है।
उक्त बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद सहित अन्य उपस्थित थे।





