वरीय संवाददाता,रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के तत्वावधान में धुर्वा स्थित अंबेडकर रीजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल में मदर्स डे धूम धाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया।
बच्चों ने मां को समर्पित ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई । प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी माताओं के लिए हैंड मेड ग्रीटिंग तैयार किए। मां के चित्रों के साथ साथ बच्चों ने मां के लिए मैसेज, गीत और कविताएं भी लिखी।इस बीच मां को समर्पित मां तू कितनी अच्छी है, नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, स्कूल की निदेशिका संगीता कुमारी, प्राचार्य अमित कुमार ने संयुक्त रुप से कहा कि पूरी दुनिया में मां के समर्पण की कहानियां मां के त्याग को दर्शाती है।इस अवसर पर रंजिता, मोनिका, सुमन,राधा, रुकैया, पुष्पा, स्वेता, सपना आदि कई शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।





