प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)।प्रखंड मुख्यालय में संचालित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में प्रखंड के मध्य व प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षा समिति सदस्यों को मंगलवार को दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया गया।बीपीओ दीपक कुमार मेहरा बिआरपी कृष्ण कुमार मुरारी व सिआरपी नौनित कुमार सिन्हा,प्रेमचंद कुमार साव द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रधानाध्यापक व विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित प्रतिभागियों को ईकनेक्ट के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा के सर्वव्यापीकरण, विद्यालय शिक्षा समिति की अवधारणा,स्वरूप, कार्य, दायित्व, विद्यालय विकास योजना को तैयार करने, विद्यालय शिक्षा समिति के कार्य, गुणवतापूर्ण शिक्षा,मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन संचालन,बाल संसद सहित कई महत्वपूर्ण बिदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रशिक्षण में विद्यालय के शिक्षा समिति की भागीदारी, विद्यालय में शिक्षा का वातावरण तैयार करना, विद्यालय शिक्षा समिति का गठन व कार्य आदि के बारे में स्मार्ट टीवी के माध्यम से गहन जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में ली गई सीख से अपने गांव के विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित करने, अभिभावक व शिक्षकों के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए सकारात्मक पहल करने की अपील की गई।प्रशिक्षण में गंदेस्वर उराव,निर्मल राणा,मनोज कुमार, ऊषा कुमारी,मोहन कुमार,महेश यादव,संजय कुमार,ललिता कुमारी, हेमन यादव सहित कई शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित थे।





