मध्य विद्यालय सेलहारा में बच्चों ने लगाई हस्तशिल्प प्रदर्शनी





इस प्रकार की प्रदर्शनी से बच्चों में उभरती है सृजनात्मक क्षमता:जनार्दन वर्मा





प्रतिनिधि, चौपारण। चौपारण(हजारीबाग) दीपावली के एक दिन पूर्व मध्य विद्यालय सेलहारा में बच्चों के द्वारा हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।मौके पर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों ने एक से बढ़कर एक हस्तनिर्मित वस्तुओं को बनाकर अपनी कला को प्रदर्शित किया।मिट्टी से बनाए गए विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे दीये एवं अन्य कलाकृतियों के साथ-साथ कागज से बनाए गए विभिन्न प्रकार के कलात्मक वस्तुओं को प्रदर्शित किया।परिवर्तन दल सदस्य-सह- विद्यालय के शिक्षक जनार्दन प्र वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में छिपी प्रतिभा उभरती है।





प्र.अ. रामखेलावन रविदास ने कहा कि ऐसे अवसरों से बच्चों में सृजनकला विकास का मौका मिलता है।वरीय शिक्षक जन्मेजय सिंह ने कहा कि सभी बच्चों में कला है,बस उसे आगे लाने की आवश्यकता है,जिसके लिए विद्यालय उन्हें अवसर प्रदान करता है।मालूम हो कि इस विद्यालय में प्रत्येक पर्व- त्यौहार के अवसर पर उससे जुड़े कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया जाता है।





कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक विजय कुमार, रामचंद्र साहू,राजेंद्र रविदास,विजय प्रसाद, राकेश कुमार सिंह, डैजी कुमारी एवं सिंह रंगीना कुमारी की भूमिका सराहनीय रही। बच्चों द्वारा लगाये गये स्टॉल में निर्णायक मंडली द्वारा गोसिया खातून को प्रथम, सोनाक्षी कुमारी को द्वितीय, रिया कुमारी को तृतीय, डॉली कुमारी को चतुर्थ एवं विशाल विश्वकर्मा को पंचम एवं अन्य 50 बच्चों को सांत्वना पुरुस्कार विद्यालय परिवार के द्वारा प्रदान किया गया।