प्रतिनिधि,बरकट्ठा। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलकपी स्तिथ बारहडीह में बीते रात अज्ञात लोगों के द्वारा मनरेगा के तहत लगे आम के पेड़ो में आग लगा देने का मामला प्रकाश में आया है। मिथलेश पांडेय पिता स्व जगदीश पांडेय के द्वारा मनरेगा के तहत आम बागवानी योजना लिया गया था,जिसे अज्ञात लोगों द्वारा जला दिया गया,जिससे आम के लभगभ पेड़ झुलस गये।
घटना की सूचना मिलते ही पंचायत की मुखिया ललीता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि सह झारखंड आंदोलनकारी धीरेंद्र पांडेय उक्त स्थल पर पहुंचकर गोरहर थाना प्रभारी को सूचना दी।योजना के तहत आम का पेड़ लगाया गया था एवं उक्त जगह पर टपक सिचाई योजना के तहत पाइपलाइन भी चारों तरफ बिछाया गया था जो पूरी तरह जल गया,जिससे लाभुक को भारी नुकसान हो गया। लाभुक का कहना है कि आम के पेड़ों को उन्होंने बिना बिजली एवं पानी का व्यवस्था के बावजूद बहुत मेहनत से पेड़ को बचाया था।इस मामले को लेकर मुखिया प्रतिनिधि धीरेंद्र पांडेय ने थाना प्रभारी से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने मांग की है।





