प्रतिनिधि,चतरा। ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस की प्रखंड इकाई की अहम बैठक रविवार को यूथ मोमिन के जिलाध्यक्ष नेसार अंसारी की अध्यक्षता में मयूरहंड प्रखंड के मुबारक अंसारी के आवास पर आयोजित की गई।मुख्य अतिथि के रूप में यूथ प्रदेश महासचिव मो इकबाल अंसारी व प्रदेश महासचिव मो मुस्लिम अंसारी मौजूद थे।इस आयोजन का संचालन मौलाना जमील अख्तर ने किया।





इस बैठक में मुख्य रूप से मोमिन कांफ्रेंस को और भी ज्यादा धारदार बनाकर समाज में तेजी से फैल रही वैमन्यस्ता ,कुरीति जैसे दहेज जैसी कुप्रथा,शराब पर पाबंदी, शिक्षा के प्रति जागरूक बनाकर हक अधिकार को समझने वाला कैसे बनाया जाय ,तथा सामाजिक क्षेत्र,राजनैतिक क्षेत्र में कैसे भागीदारी सुनिश्चित की जाय इन्ही सब प्रमुख मुद्दों पर परिचर्चा की गई।





इस बैठक के बाद चतरा जिले के पूरे प्रखंड में अवामी तौर पर सूचना देकर दहेज,शराब बंदी,अशिक्षा जैसी मुद्दों को डोर टू डोर जाकर जागरूक करने का काम मोमिन कान्फ्रेंस करने का फैसला लिया है।बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष मनीर आजाद ,जिला मीडिया समसूद अंसारी,कार्यकारी अध्यक्ष आबिद परवेज,उपाध्यक्ष मुबारक अंसारी,सचिव वसीम अकरम,संयुक्त सचिव मो फैज रजा,कोषाध्यक्ष मुख्तार अंसारी,मीडिया प्रभारी डॉ. मुबारक अंसारी,तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए मो. हदीश अंसारी,इस्माइल अंसारी,अजहर अंसारी, मो. ताहिर,मुबारक हुसैन को मनोनीत किया गया।





जिलाध्यक्ष नेसार अंसारी तथा प्रदेश महासचि मो. इकबाल अंसारी को गर्मजोशी से माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मो. मकसूद,मो. मुजाहिद साहब,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मो रियाज, मो. मकसूद, माहेशा के मो. मकसूद,मो. रियाज के अलावा दर्जनों मोमिन शुभचिंतक मौजूद थे।अगली बैठक हंटरगंज प्रखंड में 12 मार्च को आयोजित किया जायेगा।