पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। भाकपा माले द्वारा शुक्रवार को हाईस्कूल मैदान गिरिडीह के मेन रोड में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। मध्य प्रदेश के सीधी में हुई अमानवीय घटना का विरोध करते हुए लोगों ने जमकर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारे लगाए।नेताओं ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा एक आदिवासी भाई के शरीर में पेशाब करने की घटना की जांच में पाया गया कि प्रवेश शुक्ला, बीजेपी विधायक का प्रतिनिधि था,पहले तो विधायक ने बीजेपी का होने से इंकार किया किंतु,जांच के बाद फोटो सामने आया तो,यह क्लियर हो गया कि वह बीजेपी से है।
केंद्र सरकार, भाजपा सरकार में नेता,कार्यकर्ता,आदि को कोई डर ही नहीं रह गया है।कहा कि इस अमानवीय घटना के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले तथा आदिवासी भाई को सम्मान मिले। सीएम ने पैर धोकर गलती मानी,लेकिन बीजेपी के साथ यही बड़ा प्रॉब्लम है कार्यकर्ता के खिलाफ कोई भी कार्य नही करना चाहती है।
पुतला दहन कार्यक्रम की अगुवाई माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा,महिला एपवा व माले नेत्री प्रीति भास्कर,माले नेता नौशाद अहमद चांद,माले नेता निशांत भास्कर,माले नेता गोविंद यादव माले नेता रंजीत यादव व नबाब अंसारी कर रहे थे।सिन्हा ने कहा कि माफी के लायक नही है शुक्ला,आदिवासियों को खुलकर आना चाहिए सामने,पूछना चाहिए बड़े नेताओं से सवाल,माले हमेशा साथ खड़ा मिलेगा।मौके पर गुफरान,नवाब कैफ़ी,कलाम, टाइगर,हसन,टीपू, फरदीन,सोनू समीर आदि करीब दो दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित थे।





