रांची।प्रसिद्ध मानवशास्त्री व रांची विश्वविद्यालय सोशल साइंस के पूर्व डीन डाॅ. करमा उरांव का 72 साल की उम्र में रविवार की सुबह सात बजे मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।करमा उरांव को एक हफ्ते पहले किडनी की समस्या को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।यहां डायलिसिस चलने के दौरान अचानक उनका निधन हो गया।
सोमवार सुबह होगा अंतिम संस्कार
डॉ.करमा उरांव का जन्म गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के महुआ टोली गांव में हुआ था।करमा उरांव के बड़े बेटे धर्मेश उरांव का 2021 में कोरोना की वजह से मौत हो गया थी।धर्मेश रिलायंस से जुड़ हुए थे।दूसरे बेटे सन्नी उरांव धनबाद में नौकरी करते हैं। बड़ी बहू मुंबई में रहती हैं।आज शाम तक आ जाएंगी। बेटी और दामाद आयरलैंड में रहते हैं।करमा उरांव का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह नौ बजे रांची में ही किया जाएगा।
हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जताया शोक
डाॅ. करमा उरांव रांची विवि में मानवविज्ञान के विभागाध्यक्ष और एकीकृत बिहार में लोक सेवा आयोग के सदस्य भी रह चुके थे। इसके साथ एक दर्जन सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए थे।करमा उरांव के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक जताया है।
सीएम सोरेन ने ट्वीट करते हुए कहा है कि महान शिक्षाविद तथा आदिवासी उत्थान के प्रति हमेशा सजग रहने और चिंतन करने वाले डाॅ. करमा उरांव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। डाॅ. करमा उरांव जी से कई विषयों पर मार्गदर्शन मिलता था। उनके निधन से आज मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करेें। साथ ही शोकाकुल परिवारजनोंको दुख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।





