पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग। प्रखंड चौपारण के ग्राम करमा निवासी अविनाश आर्या ने सामूहिक विवाह का जो बीड़ा उठाया है वो काबिले तारीफ है और पूरे प्रखंड में लोग इस कार्य कि जमकर तारीफ कर रहें हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जिस तरह सतयुग और द्वापर युग में भगवान ने इंसान के कल्याण हेतु जन्म लिए थे उसी तरह चौपारण प्रखंड के इस मिट्टी का लाल ने भी गरीब परिवारों के लिए एक बीड़ा उठाया है।





संस्था के संस्थापक अविनाश आर्या ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आप बरही और चौपारण क्षेत्र के है और अत्यंत गरीब है,पैसे की तंगी के कारण अपनी बेटी या बहन का शादी नही करवा पा रहे है।अपने आसपास किसी ऐसे भाई या पिता को जानते है जो परेशान है और पैसे के कारण उनकी बेटी या बहन की डोली नही उठ रही है तो महालक्खी चेरिटेबल ट्रस्ट आपका साथ देगी। महालक्खी ट्रस्ट के फाउंडर अभिनाश आर्या चंद्रवंशी ने बीड़ा उठाया है 51 गरीब जोड़े के सामूहिक विवाह करवाने का जो 17 जुलाई 2024 को किया जाना है,जो भी इच्छुक व्यक्ति है वो 10 जुलाई तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। वहीं 10 अगस्त को मुस्लिम बहनों के लिए समय रखा गया है ।





नव विवाहित जोड़े को शादी में देने के लिये,शादी का जोड़ा,पलंग सेट,अलमीरा ,बर्तन सेट साथ ही कुछ नगद राशि भेंट के रूप में दिया जाएगा।इसके लिए युद्ध स्तर पर प्रचार प्रसार रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जा रहा है।इसलिए अगर आपके क्षेत्र में कोई ऐसे है जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे तो कृपया उनका सूची बनाकर ट्रस्ट में दे।निम्नलिखित मोबाइल नंबर 7004141342 मोबाइल नंबर पर आवश्यक जानकारी के लिए संपर्क करें।