पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।महिंद्रा पावरोल अधिकृत जीओईएम शारदा डीजल प्राइवेट लिमिटेड ने झारखंड की राजधानी रांची में अपना सीपीसीबी 4 डीजल जेनसेट लॉन्च किया।उत्पाद आज शुक्रवार से प्रदर्शन के लिए उपलब्ध है। सीपीसीबी 4 + जेनसेट का निर्माण 10 केवीए से 320 केवीए तक रांची में शारदा डीजल के प्लांट में किया जाता है। इन इंजनों को चेन्नई में महिंद्रा रिसर्च वैली में इसके अनुसंधान एवं विकास केंद्र में डिजाइन किया गया है एवं पुणे और नागपुर में इसके संयंत्र में निर्मित किया गया है।
सीपीसीबी 4+ (10 केवीए-320 केवीए) की यह नई रेंज महिंद्रा पावरोल का नवीनतम संयोजन है,जो पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा घोषित नवीनतम उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप है। ये जेनसेट तकनीकी रूप से उन्नत सीआरडीआई इंजन से सुसज्जित हैं। सीआरडीआई इंजन बेहतर और उन्नत कॉमन रेल डीजल इंजन (सीआरडीई) तकनीक से संचालित होते हैं। सीआरडीई तकनीक भविष्य के लिए तैयार है और भारी शुल्क प्रदर्शन और ईंधन दक्षता के लिए जानी जाती है। यह मानक उत्सर्जन मानदंडों से परे जाकर प्रदूषण को काफी कम करता है।
महिंद्रा पावरोल डीजी सेट भारत में सबसे व्यापक सेवा नेटवर्क द्वारा समर्थित हैं। सुजीत कुमार पीएसएस इक्वीमेंट, बलकार सिंह नामधारी, सतगुरु डिस्टीब्यूटर, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा से प्रवीण श्रीवास्तव रीजनल सेल्स मैनेजर अखिलेश केशन सीनियर सेल्स मैनेजर,सुमित कुमार असिस्टेंट सेल्स मैनेजर, शारदा डीजल प्राइवेट लिमिटेड से अनिल सिंघानिया,मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार,जनरल मैनेजर अनुरंजन,बिजनेस प्रशांत गुप्ता,बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर प्रशांत गुप्ता एमआईएस मैनेजर मौजूद थे।





