उत्तर प्रदेश के आगरा महानगर में गुरुवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला और उसके तीन बच्चों की बेहरमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह घर के दरवाजे खुले थे जिसके बाद आसपास के लोगों को हत्या की जानकारी हुई और पुलिस को इसकी सूचनी दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के कूचा साधुराम इलाके के मसाले वाली गली में पिछले पांच साल से महिला रेखा राठौर अपने दोनों बेटों 10 वर्षीय टुकटुक एवं 12 वर्षीय पारस और 8 आठ वर्षीय बेटी माही के साथ रह रही थी। महिला का दो साल पहले पति सुनील राठौर से तलाक हो गया था और वह बच्चों के साथ अकेले ही रह रही थी और महिला के पति सुनील से विवाद चल रहा था। दो साल पहले दोनों का तलाक भी हो गया था, जिसके बाद से महिला अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ घर में रह रही थी। पूछताछ के लिए महिला के पति सुनील को बुलाया गया है।