प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तरंग ग्रुप के द्वारा विमेंस प्राइड अवॉर्डस सेरेमनी 2023 का आयोजन हजारीबाग में किया गया। इस समारोह के दौरान महिला कांग्रेस की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन कुमारी सिंह को अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर हजारीबाग सहायक नगर आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने सम्मानित किया।





इस कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने महिला कांग्रेस की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा प्रदेश में एवं पंचायत में किए गए अच्छे कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी। तरंग ग्रुप के द्वारा गुंजन कुमारी सिंह को सम्मानित करने पर पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले उनके समर्थकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।