लखनऊ।उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन में हुए भारी बवाल को लेकर प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ता की साड़ी खीची गयी और मारपीट की गई थी।ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुए भारी बवाल को लेकर अब कार्रवाई शुरू हो गयी है। महिला की साड़ी खीचने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रूख अपनाया है। कल कई जगहों पर भारी बवाल हुआ था और आज कार्रवाई होनी शुरू हो गयी है। सीएम योगी ने सीओ और थाना प्रभारी को निलंबित करने का निर्देश दिया हैं।सीएम का निर्देश मिलते ही सीओ और थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।इसके साथ-साथ समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता की साड़ी खीचने और मारपीट करने के आरोप में बीजेपी सांसद रेखा वर्मा का रिश्तेदार यश वर्मा नाम के आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में भाजपा पूरी तरह हार गई।भाजपा उस हार का बदला लेने के लिए अपने गुंडों को सड़कों पर छोड़ दिया और पूरा चुनाव लूट लिया। ज़िला पंचायत में जो कुछ किया उससे भी आगे ब्लाॅक प्रमुख के चुनाव में है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन है।कल नामांकन करने को लेकर भारी संग्राम हुआ था।नामांकन के दौरान जमकर मारपीट हुई,गोलियां तक चली।बवाल को लेकर विरोधी अब बीजेपी पर हमलावर हो गये हैं। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 825 ब्लॉक प्रमुखों के लिए 10 जुलाई को वोटिंग होनी है। 10 जुलाई की रात तक सारे नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे। सभी पार्टिंयां अधिक से अधिक सीटें जीतकर अपना दम खम दिखाने में लगी हैं।
महिला की साड़ी खीचने के मामले पर सीएम योगी हुए सख्त,सीओ और थाना प्रभारी निलंबित
महिला की साड़ी खीचने के मामले पर सीएम योगी हुए सख्त,सीओ और थाना प्रभारी निलंबित <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

