रांची। झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी,अंकिता भगत और कोमलिका बारी की अगुवाई वाली भारतीय महिला रिकर्व टीम ने विश्वकप स्टेज 3 में फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। विश्वकप का यह फाइनल टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालिफायर के रूप में भी बेहद महत्वपूर्ण और निर्णायक मैच था।इस शानदार जीत पर सराहना करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भारतीय टीम का नेतृत्व कर रही झारखंड की बेटियों ने साबित किया है कि वे किसी से कम नही है। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेटियों ने झारखंड के साथ पूरे देश का नाम रौशन किया है।मंत्री ने तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी और उनके प्रशिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
महिला तीरंदाजों ने विश्वकप में जीता गोल्ड,मंत्री ने दी बधाई
महिला तीरंदाजों ने विश्वकप में जीता गोल्ड, मंत्री ने दी बधाई <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

