प्रतिनिधि,सिमडेगा। नालसा एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर झालसा के निर्देश पर पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज सिमडेगा परिसर में विधिक जागरूकता सह महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।





कार्यक्रम की शुरुआत नालसा गीत के साथ की गई। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण विषय पर संबोधित करते हुए मनरेगा लोकपाल पुष्पा सिंह ने छात्राओं को समान मजदूरी,कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा सहित अन्य कानूनों की जानकारी के विषय में विस्तार से बतलाया गया। उन्होंने कहा कि हर मजदूर चाहे वह पुरुष हो या स्त्री सरकार के द्वारा निर्धारित मजदूरी का समान हकदार है। यदि कोई व्यक्ति मजदूरी देने में महिला पुरुष में भेदभाव करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।





जेबीबी सदस्य सह अधिवक्ता किरण चौधरी ने छात्राओं को घरेलू हिंसा,दहेज प्रथा,मानव तस्करी सहित कई जानकारियां छात्राओं को दी।वहीं महिला थाना प्रभारी ललिता कुमारी सोरेन ने छात्राओं को मानव तस्करी,पोक्सो एक्ट,बाल विवाह अधिनियम से संबंधित जानकारी दी।उन्होंने कहा कि आज हम अपने सगे संबंधियों के मीठी मीठी बातों पर विश्वास करके दिल्ली,मुंबई, कोलकाता जैसे शहरों में ले जाए जाते हैं और दलालों के चंगुल में फंस जाते हैं। हमें इनसे बचना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति के द्वारा आपको प्रलोभन दिया जा रहा है तो आप हमें बतला सकती हैं।ताकि समय रहते उस पर कार्रवाई की जा सके।





महिला दिवस के अवसर पर छात्राओं के बीच फाइल व पेन का वितरण किया गया।मौके पर डालसा सिमडेगा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्र ने सभी वक्ताओं से सवाल जवाब करते हुए कहा कि जिस देश और राज्य में नारी की पूजा होती है।वहां देवता वास करते हैं।इसके साथ ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत कॉलेज की छात्राओं के स्वागत गीत व नृत्य से किया गया। कार्यक्रम का संचालन पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज के प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर के द्वारा किया गया। मौके पर शिक्षक दुर्गविजय सिंह देव,रमेश काशी,राबिया तब्बसूम,मनोरमा सुनीता मिंज,सतीश सिंह,उपस्थित थे।