राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में वो कहावत चरितार्थ हुई है। ऊपर वाला जब भी देता है, देता छप्पर फाड़कर के इसका प्रमाण जिले के कमला नेहरू नगर निवासी एक महिला ने सोमवार को चार बच्चों को जन्म दिया है।चारों बच्चों में एक लड़की और तीन लड़के हैं।प्राथमिक जांच में मां और बच्चे स्वस्थ हैं।जन्म के बाद बच्चों की खास देखरेख हो रही है।वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि अरोरा ने बताया कि अस्पताल में एक महिला इमरजेंसी में लेबर पेन के कारण भर्ती हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद महिला का ऑपरेशन किया गया।जिसके बाद महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टरों की टीम ने महिला का सफल ऑपरेशन किया।जन्म के बाद नवजात बच्चों को जान का खतरा रहता है। उनकी सुरक्षा के लिए डॉ. सचिन दुबे के संरक्षण में बच्चों को नर्सरी में रखा गया है।