महिला समूह बैंक ऋण कैंप का आयोजन संपन्न:महिलाएं





महिला समूह से जुड़ कर स्वावलंबी बने:एलडीएम





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग।चौपारण प्रखण्ड के चौपारण बैक ऑफ इंडिया एवं दादपुर बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से महिला समूह बैंक ऋण हेतु कैंप का आयोजन जिला प्रबंधक (एलडी एम) राकेश कुमार आजाद की अध्यक्षता में चौपारण प्रखण्ड के मुख्यालय में किया गया। उन्होंने कहा कि महिला समूह ऋण योजना भारत सरकार के द्वारा संचालित होता है,जिसमें कम से कम 10 महिलाओं का एक ग्रुप समूह अपने काम को शुरुआत करने के लिए बैंक के माध्यम से कम ब्याज दर पर अर्थात 2% के कम ब्याज दर पर 6 लाख तक लोन प्राप्त कर सकते है।





कैंप में बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार,दादपुर के शाखा प्रबंधक मनीष मिश्रा ,जिला समन्वयक प्रवीण कुमार,प्रखण्ड कार्यक्रम के प्रबंधक नीरज सिंह (बीपीएम) चौपारण ,सामूहिक समन्वयक राजेश कुमार ,चंदन कुमार,प्रखण्ड एडमिन अशोक कुमार पासवान,सीएलटी मैनेजर अनंत कुमार ,लेखापाल उषा देवी सहित सखी ग्रुप के महिलाएं ने भाग लिया ।इस अवसर पर 65 समूह का ऋण दस्तावेज का सत्यापन किया गया।





जिला प्रबंधक (एलडीएम) राकेश कुमार आजाद ने उपस्थित महिलाओं से कहा की समूह को आगे बड़ाने के लिए बैंक कृत संकल्प है।





महिला ग्रुप समूह के बैठक में खुशबू कुमारी,चौपारण,आरती कुमारी,दादपुर,वीना सिंह सभी जीसीआरपी मुख्यरूप से उपस्थित थीं।