पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी ख्यातिप्राप्त संस्था जेसीआई रांची उड़ान के सौजन्य से राजधानी के डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्विट हॉल में ग्लिट्ज और ग्लैम (फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन) का आयोजन 19 और 20 जुलाई को किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में मुंबई,कोलकाता,दिल्ली,लखनऊ,रानीगंज,जयपुर और झारखंड सहित देश के अन्य शहरों से विशेषकर महिला उद्यमियों द्वारा उनके उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।इसमें डिजाइनर साड़ियां,स्टाइलिश बैग,किड्स वियर,महिला परिधान,स्टेशनरी और क्रोकरी सहित अन्य प्रकार के उत्पादों के स्टॉल शामिल होंगे।
ग्लिट्ज एंड ग्लैम प्रोजेक्ट की चेयरमैन कोमल रूंगटा ने बताया कि जेसीआई रांची उड़ान की ओर से विगत 12 वर्षों से इस प्रकार की प्रदर्शनी लगाई जा रही है।इसके माध्यम से महिला उद्यमिता विकास और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है।एक्जीबिशन से होने वाली आमदनी जेसीआई रांची उड़ान द्वारा सामाजिक कार्यों में खर्च की जाती है।फैशन एवं लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी की प्रोजेक्ट चेयरमैन सुष्मिता सोमानी, रश्मि,विनीता पोद्दार,पूजा केसरी,कीर्ति बुधिया,प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अर्चना मुरारका और अनिता अग्रवाल बनाई गईं हैं।
प्रदर्शनी को आकर्षक बनाने और इसके सफल आयोजन में जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष ट्विंकल छावनिका,सचिव अदिति मेवाड़ा,जेसीआई रांची उड़ान की पूर्व अध्यक्ष राखी जैन,अनिता अग्रवाल सहित आभा भंडारी,राखी गंगवाल जैन , वृंदा अग्रवाल,पल्लवी साबू,निधि सर्राफ,विनीता चितलांगिया, खुशी,श्वेता अग्रवाल,शिखा खिरवाल,शिल्पा केजरीवाल सहित संस्था की अन्य सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।





