प्रतिनिधि,सिंदरी/बलियापुर।सिंदरी के जय हिंद मोड़, काली पूजा समिति,अमर क्लब,रोड़ाबांध,ताल तल्ला काली पूजा समिति शहरपुरा,आदर्श क्लब शहरपुरा,मानव क्लब,रांगामाटी, आईएम टाइप कालोनी,मार्शल क्लब,रांगामाटी,भारती क्लब, रोड़ाबांध के अलावा दर्जनों स्थान पर लोगों ने मां काली का पूजन उन्नति, शांति और आत्मा के अंधकार से मुक्ति की दिशा में मदद करने के लिए किया।आमटाल पंचायत स्थित पहाड़ी गोड़ा में काली पूजा का आयोजन किया गया।





कार्तिक अमावस्या की निशा में होने वाली काली पूजा बंगला में श्यामा पूजा या महानिशि पूजा के नाम से भी जानी जाती है। यह पूजा 13 नवंबर को मध्य कालरात्रि में सम्पन्न हुई। बलियापुर के आमटाल में बाबा मनोज रवानी के काली मंदिर में पंडित की मौजूदगी में विधिवत रूप से पूजा पाठ किया गया। जहां मौके पर बाबा मनोज रवानी, कुंता देवी, बिरजू महतो, अशोक महतो, तूफान कुमार, अमित कुमार बाउरी, गौरव कुमार, चंदन रवानी कोमल कुमारी, रीना देवी, चंदा देवी, दिया देवी सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद थे।





सिंदरी के तालतल्ला काली पूजा स्थान पर निशा रात्री में पूजा का शुभारम्भ होती है जो 13 तारीख को अहले सुबह समाप्त होती है। मां काली की कृपा की कहानी पूरे सिंदरी विधानसभा में प्रसिद्ध है।काली मंदिर के पुजारी श्यामल मुख़र्जी, अध्यक्ष विजय सिंह, सचिव संजय सिंह, कोषाध्यक्ष कुंदन श्रीवास्तव, राजश्री प्रेस के विनोद सिंह, भोला सिंह, संजय सिंह आदि की सक्रियता से प्रतिवर्ष भब्य पूजन कार्य होती है, जो हमेशा से दर्शनीय रही है।रोड़ाबांध का अमर क्लब कई दशक से अपनी अद्भुत कलकृति एवं सहयोग से पूजन कार्य के लिए जानी जाती है।