प्रतिनिधि, बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के पंचायत तुइयो अंतर्गत ग्राम मधुबन दुर्गा मंदिर में माता के दरबार में मधुबन निवासी प्रकाश ठाकुर एवम केंदुआ 1 के ब्रह्मदेव सिंह के द्वारा माता के सोलह श्रृंगार सहित डाक चढ़ाया गया।वहीं डाक कार्यक्रम में सम्मलित हुए पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि व शांति के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
मौके पर उपप्रमुख सुरजी देवी,पूर्व मुखिया दशरथ यादव, वार्ड सदस्य मालती देवी,चिंता देवी,दशरथ यादव,दीपक ठाकुर बालेश्वर ठाकुर,विजय कुमार यादव,राजू यादव,राजेश ठाकुर, जागेश्वर ठाकुर,प्रसादी ठाकुर,मनोज यादव,महादेव राणा, नरेश यादव,द्वारिका ठाकुर,कालेश्वर यादव,महेश यादव, सुखदेव यादव,भोला यादव,त्रिवेणी यादव, बद्री दास, शंकर दास,रामदेव यादव,महादेव ठाकुर,उपेंद्र यादव,पवन यादव, शशिकांत यादव, महादेव ठाकुर,अरुण ठाकुर, हिरामन ठाकुर, उमेश यादव, नरेश यादव, राजेश यादव समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।





