प्रतिनिधि,चतरा। मातृ दिवस हर बच्चे और विद्यार्थी के लिए वर्ष का अत्याधिक यादगार और खुशी का दिन होता है,जो भारत के सभी माताओं के लिए समर्पित है। मातृ दिवस हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।इसी उपलक्ष्य में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल में बहुत धूमधाम से मातृ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के निदेशक अधिवक्ता राजेश कुमार रौशन, अधिवक्ता रमेश कुमार जयसवाल, वार्ड पार्षद वेदवती जयसवाल, प्रिंसिपल ज्योति केशरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए माताओं और बच्चों के बीच एक प्रतियोगिता रखा गया,जिसमें माताएं अपने बच्चों को बिस्कुट खिलाना था,जिन माताओं ने सबसे पहले अपने बच्चे को बिस्कुट खिला दिया उन्हें प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इसके साथ बच्चो द्वारा स्पीच, डांस का कार्यक्रम रखा गया,जिसमें सभी बच्चों ने भाग लिया। साथ ही बच्चों ने अपनी माताओं को मातृ दिवस का शुभकामना लिखा हुवा ग्रीटिंग कार्ड भेंट किया,जिसे पाकर मां खुशी महसूस कर रही थी। अपने बच्चों के इस तरह के क्रिया कलाप से बहुत खुश हो रही थी।
मौके पर कृष्णा किड्स प्ले स्कूल की शिक्षिका वंदना सोनी, श्रेया सिंह, नीतू पांडे, रश्मि, काजल सोनी, अंजलि प्रिया, सोनल कुमारी, प्रियम सिंह,श्वेता जयसवाल, प्रीती सिंह के अलावे बच्चों की माताएं उपस्थित थे। सभी को धन्यवाद ज्ञापन कर स्कूल के प्रिंसिपल ज्योति केशरी के द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।





