पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेषनाथ सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को नगर परिषद प्रशासन के मार्गदर्शन में शहर के सभी चौक चौराहों समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों में बैनर तले मादक निषेद जागरुकता अभियान चलाया गया।





अभियान में सभी मादक पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को कहा गया कि कोई भी नशीले पदार्थ जैसे डेंड्राइट, गम, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू समेत अन्य नशीले पदार्थों को वयस्क एवं सही उपयोगी लोगों को दे। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को न दे।साथ ही 18 वर्ष से कम उम्र से संबंधित अपने-अपने दुकानों में बैनर भी लगाना सुनिश्चित करने की निर्देश दिया गया। मादक निषेध जागरुकता को लेकर पाकुड़ बस स्टैंड, मदर टेरेसा चौक, हाटपाड़ा, बिरसा मुंडा चौक, भीम राव अम्बेडकर चौक, बीर कुंवर सिंह चौक, हिरन चौक, अटल बिहारी चौक, महात्मा गांधी चौक, स्वामी विवेकानंद चौक समेत मौलाना चौक तक जागरूकता अभियान चला कर दुकानदारों को जागरूक किया गया।मौके पर जिला नगर परिषद के कर्मी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के पीएलवी मौजूद रहे।