पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,सिमडेगा।सिमडेगा जिले में मादक पदार्थों के रोक लिए और उसके दुष्प्रभाव को समाप्त करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 19 जून से 26 जून तक विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से किया जाना है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग द्वारा मादक पदार्थों को खत्म करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उर्सूलाइन कान्वेंट सामटोली में किया गया।





उपायुक्त अजय कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया।जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरज मुन्नी कुमारी द्वारा स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम के उद्देश्य से संबंधित जानकारी दी गई।





सुरज मुन्नी कुमारी ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए किसी भी देश का भविष्य और देश की उन्नति देश के युवकों पर टिकी होती है। देश की युवा पीढ़ी अगर गलत रास्ते पर चली जाए तो निश्चित ही इनका जीवन अंधकारमय हो जाता है। देश का युवा वर्ग आज जिंदगी के हर पहलू को जीने की प्रबल इच्छा रखता है। युवा वर्ग नशे को अपनी शान समझते हैं और शराब, गुटखा,तंबाखू,बीड़ी,सिगरेट,गांजा,भांग और अफीम का नशा करते हैं। वर्तमान समय में कम उम्र के लड़की और लड़के इसका भरपूर सेवन करते हैं और अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। नशे से सामाजिक मानसिक और पारिवारिक जीवन पर बुरा प्रभाव तो पड़ता ही है साथ ही वाहन दुर्घटना परिवार में अशांति,आर्थिक संकट और बीमारी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।नशा करके व्यक्तियों का समाज और कार्य स्थल पर भी तमाशा बनता है जिसे उनकी मान मर्यादा का आघात होता है।





सुरज मुन्नी कुमारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए विभिन्न विभागों के द्वारा अपने-अपने स्तर से विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं और आज लोगों को नशा के दुष्प्रभाव से मुक्त करने की कोशिश की जा रही है। इसी मुहिम और प्रयास से सभी विभागों के साथ-साथ आम नागरिकों की सहभागिता एवं इच्छा शक्ति जरूरी है।साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को नशा से होने वाले दुष्प्रभाव की समझ विकसित करने और नशा से जन-जन की विमुखता से सिमडेगा जिला को नशा मुक्त बनाने हैं।





कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने मादक पदार्थों से गांव और लोगों को दूर रहने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि नशा से कई आपराधिक घटना बढ़ते जा रही है। साथ ही नशा से आज के जीवन में शारीरिक बल की छमता में कमी हो रही है। 40 के युवा 50 वर्ष के दिखाते हैं।इसलिए नशा से दूर रहने एवं स्वस्थ रहने का संदेश दिया।





19 जून से 26 जून तक नशा मुक्ति एवं मादक पदार्थों का दुरुपयोग को कम करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करने की सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने बात कही। उन्होंने उपस्थित सभी युवक और युवती को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति जागरुक करते हुए नशे से दूर रहने के लिए कहा।साथ ही नशा से होने वाले शारीरिक, मानसिक,आर्थिक और सामाजिक नुकसानों के बारे में जानकारी दी।साथ ही उपायुक्त ने बताया कि नशा से शारीरिक, धन एवं करैक्टर का भी नुकसान होता है। उपायुक्त ने मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से संबंधित जागरूक करते हुए नशा ना करेंगे और न करने देंगे का संदेश दिया।





डालसा प्रतिनिधि ने कहा कि अधिकांश घटनाएं नशापान से होती हैं। नशामुक्त केन्द्र के संचालक और सिस्टर निवेदिता मेमोरियल ट्रस्ट पटना के सुशील शर्मा द्वारा मादक पदार्थों में पाए जाने वाले रासायनिक पदार्थ तथा उससे होने वाले नुकसान एवं दुष्प्रभाव के बारे में युवाओं को जागरूक किया तथा नशा कैसे युवाओं को अपने मक्कड़ जाल में जकड़ लेता है इसकी जानकारी दी। साथ ही नशा से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया।





कार्यक्रम में फूलों झानो आशीर्वाद अभियान के लाभुकों ने भी अपने अनुभव साझा किए। स्वरांजलि ग्रुप के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक,गीत संगीत के माध्यम से संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक सौरभ ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सिमडेगा जिला और झारखंड राज्य को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया।मंच का संचालन मनोज कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।





कार्यक्रम में मुख्य रूप से आईटीडीए निदेशक सरोज तिर्की, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल,सिमडेगा विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह,विधायक प्रतिनिधि कोलेबिरा मोहम्मद समी आलम,विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा,जिले के पदाधिकारी,उर्स लाईन कॉन्वेंट की प्रधानाचार्य फुलरिदा डुंगडुंग,जिला के समस्त स्कूल के प्राचार्य,सेंटमेरी स्कूल के फादर,सिविल सोसाइटी सदस्य गण,प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि गण,विद्यालयों के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।