पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह। 19 जून से 26 जून तक मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता को लेकर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा वर्ग को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया जा सके।





इसके व्यापक जागरूकता को लेकर जिले में कई विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सभी सरकारी व गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान को गति के साथ किया जा रहा है,ताकि लोगों को इसके चपेट से बचाया जा सके। विद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा युवा को जागरूक कर इसके दुष्प्रभाव से बचाना है।