प्रतिनिधि,जमशेदपुर।मानगो थाना में दर्ज आपराधिक मामलों में फरार चल रहे चार आरोपियों के घर पर पुलिस ने बुधवार जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय उत्कर्ष जैन की अदालत से जारी इस्तेहार का तामिला करते हुए इसे घरों पर चस्पा किया है। जिन आरोपियों के घर इस्तेहार चस्पा किया गया है उनमें हत्या का आरोपी मानगो वैकुंठ नगर रोड नंबर 1 निवासी अमर ठाकुर, वैकुंठ नगर रोड नंबर 4 निवासी कुणाल गोस्वामी, उलीडीह कुंवर सिंह रोड खनका गली निवासी राजा थापा उर्फ अनीश थापा और एमजीएम डिमना चौक हिल बिहार कालोनी का रहने वाला गौरव राय शामिल है। इस दौरान थाने के एसआई संजीत कुमार ने दलबल के साथ डुगडुगी बजाते हुए सभी आरोपियों के घर पर इस्तेहार चस्पा किया।