प्रतिनिधि, बड़कागांव। त्रिवेणी -सैनिक अंतर्गत सिकरी में संचालित गारमेंट में कार्यरत महिलाओं ने अपनी मानदेय वृद्धि को लेकर कार्यस्थल के बाहर धरना दिया। वहीं तेरह माइल के पास ट्रांसपोर्टिंग सड़क में भी धरने पर बैठ गए,जिससे कुछ देर के लिए कोयला ढुलाई बाधित रहा। समझाने बुझाने के बाद धरना को स्थगित किया।वहीं कंपनी के अधिकारी ने कहा कि इनकी मांगों को लेकर शनिवार 29 जुलाई को कार्यरत कर्मियों के साथ वार्ता किया जाएगा और इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। ज्ञात हो कि 1 माह पूर्व अपनी मानदेय वृद्धि को लेकर पिछले माह 26 जून को भी ट्रांसपोर्टिंग सड़क में धरना दिया गया था,जिससे कोयला ढुलाई प्रभावित हुआ था,जिसमें कंपनी को लाखों रुपए का नुक़सान उठाना पड़ा था।