प्रतिनिधि,चतरा। जिले के हंटरगंज शाखा डाकघर के आउटसाइडर सौरव कुमार द्वारा चतरा डाक निरीक्षक रोहित वर्मा के विरुद्ध मानदेय की शिकायत पर डाक निरीक्षक ने अपना पक्ष रखा है।
चतरा डाकघर के निरीक्षक रोहित वर्मा ने लिखित प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सौरव कुमार एक आउटसाइडर है और हमारे विभाग में नौकरी नहीं करते है और न ही इनका कोई इंप्लॉय आईडी है। जहां तक डाकपाल की बात है, उसका मतलब पोस्टमास्टर होता है और हमारे यह किसी प्रकार का वैकल्पिक डाकपाल का व्यवस्था नही है। जहां तक मानदेय राशि का सवाल है मेरे पास कोई वित्तीय पावर नही है कि मैं किसी को मानदेय दे सकूं या रोक सकूं।
चतरा डाक निरीक्षक द्वारा बताया गया है कि सौरव कुमार ने उप डाकपाल हंटरगंज से कुली वाउचर के रूप के फरवरी 2023 से 6 जून 2023 तक 350 रुपए दैनिक मजदूरी के रूप में प्राप्त किए है,जिसका सबूत वाउचर के रूप के मौजूद है । चतरा डाक निरीक्षक का कहना है कि मुझ पर भारी दबाव बनाया जा रहा है।मैने कोई भी ऐसा कार्य नही किया हूं,जिससे सरकार को किसी प्रकार की कोई क्षति हो।





