प्रतिनिधि,सिंदरी। जेवीएनएल के मानव दिवस कर्मचारी के साथ विभाग के लोग अमनवीय कृत कर रहे हैं जिसकी जानकारी सिंदरी नगर भाजपा के उपाध्यक्ष धीरज सिंह को पता चली तो सभी कर्मियों को लेकर वे भावुक हो गए और त्वरित कार्यवाही करते हुए कर्मियों के मासिक भुगतान, पीएफ, एरियर तथा छुट्टी से संबंधित जानकारी विभाग के जीएम हरेंद्र कुमार सिंह से वार्ता कर के दी। जीएम इस समस्या को झरिया अंचल एग्जीक्यूटिव मनीष चंद्र पूर्ति को बताने के लिए कहा।
श्री सिंह ने सभी मानव दिवस कर्मचारियों के साथ डिवीजन कार्यालय पहुंचकर कर्मियों के समस्याओं से एग्जीक्यूटिव मनीष चंद्रपूर्ति को अवगत कराया तथा दो दिन के भीतर इस पर गंभीरता से विचार कर कर्मियों के पूर्ण वेतन, पीएफ देने को कहा।साथ ही कहा कि प्रतिदिन 12 घंटे या उससे ज्यादा कार्य करवाना ज्यात्ती है, जो किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
श्री सिंह ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को चेताया कि दो दिनों के अंदर अगर कर्मियों का बकाया वेतन नहीं दिया गया तो 20 अक्टूबर को सिंदरी सब स्टेशन पर मानव दिवस कर्मियों के संग चरणबद्ध आंदोलन होगा, जिसके पूर्णतः जिम्मेदार बिजली विभाग होगी।





