घाटशिला।पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में एक भाई पर अपने ही भाई की हत्या का करने का मामला सामने आया है।जहां दो भाइयों में आपस में झगड़ा हो गया।झगड़े के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया।घायल शख्स की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुसाबनी थाना क्षेत्र के सोनागढ़ा गांव में दो भाइयों में आपस में झगड़ा हो गया।झगड़े के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया।चाकू से हुए हमले में घायल छोटे भाई को एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर उसे नहीं बचा सके। सोनागढ़ा चौक के पास 45 वर्षीय रगीराज बास्के एक दुकान में सामान लेने गया हुआ था।चौक के पास ही उसके बड़े भाई 55 वर्षीय डाटू बास्के भी बैठे थे।डाटू को देखकर रगीराज बेवजह बोलने लगा तो डाटू को भी गुस्सा आ गया।बात इतनी बढ़ गयी कि हाथापाई होने लगी।हाथापाई के दौरान रगीराज ने सामने रखे लकड़ी के टुकड़े से डाटू बास्के के सिर पर वार कर दिया।सिर पर लगी चोट से गुस्साए डाटू ने घर से भुजाली निकाला और छोटे भाई रगीराज पर हमला कर दिया।
ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाया और लहुलुहान रगीराज को केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये।हालत गंभीर होने की वजह से एमजीएम रेफर कर दिया गया,जहां इलाज के दौरान रगीराज की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डाटू अपने भाई के शव के आस-पास ही घूमता रहा।पुलिस ने डाटू बास्के को घर से गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि रगीराज काठ पेंटर था और कुंवारा था।गांव के अंतिम छोर में झोपड़ी बनाकर रहता था।रगीराज स्वभाव से बरबोल था,जबकि आरोपी उसका भाई डाटू निःसंतान है। मृतक चार भाई है,रगीराज दूसरे नम्बर पर था।डाटू की पत्नी फूलो बास्के को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि पत्नी फूलो बास्के ने अपने देवर रगीराज को पकड़ कर रखा था, इसी दौरान उसके पति डाटू ने भुजाली पेट में मारा था।





