मारपीट मामले में भाजपा प्रत्याशी पहुंचे सोहराई उरांव के घर, जाना हाल-चाल





घटना की पूरी जानकारी प्राप्त कर स्थानीय प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर नियम संगत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की





प्रतिनिधि,बालूमाथ। भारतीय जनता पार्टी के चतरा लोकसभा प्रत्याशी कालीचरण सिंह बुधवार को बालूमाथ प्रखंड के मासियातू में 20 मई लोकसभा चुनाव के दिन मासियातू के बूथ संख्या 150 में अपने कार्यकर्ता सोहराई उरांव के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट करने के मामले पर उनके घर पहुंच कर हाल-चाल जाना। घटना की पूरी जानकारी के बाद उन्होंने सोहराई उरांव के घर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता के सामने स्थानीय प्रशासन से दूरभाष पर बात कर मामले की जांच करते हुए दोषियों पर अविलंब नियम संगत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की और दोबारा इस तरह की घटना का पुनर्विवर्ती ना हो इसे ध्यान में रखने को कहा।





इस मौके पर लातेहार भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह,बालूमाथ मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा,भाजपा वरिष्ठ नेता रामजी सिंह,शैलेश सिंह,रविन्द्र सिन्हा,प्रदीप यादव,विजय यादव,रंजीत गुप्ता,राम कुमार गुप्ता,अमित कुमार,अरुण कुमार गुप्ता,अखिलेश भोक्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि मारपीट के मामले पर दोनों ओर से स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।