पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची के प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ राज कुमार शर्मा थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं सभा के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।सर्वप्रथम सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा एवं मंत्री कृष्णा लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट करके उनका स्वागत किया।





इस समारोह में मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार शर्मा ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है,बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है।समारोह के संयोजक धर्म चंद शर्मा ने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए नई प्रतिभाओं को दिशा निर्देश देने के साथ– साथ संसाधनों की पूर्ति में सहयोग देना आवश्यक है।





निवर्तमान अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने मुख्य अतिथि डाक्टर राज कुमार शर्मा का परिचय कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को दिया।कार्यक्रम का संचालन राहुल शर्मा ने किया।कार्यक्रम में सभा के उपाध्यक्ष अरूण जोशी,अशोक पुरोहित,उपमंत्री महेंद्र शर्मा,प्रदीप शर्मा,कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गोवला,कार्यकारिणी सदस्य नथमल शर्मा,अनिल शर्मा,चेतन माटोलिया कमल शर्मा,सुनिल शर्मा,अमित शर्मा सहित समाज के कई सम्मानित महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित थे।