प्रतिनिधि,हजारीबाग। मार्खम कॉलेज के एनएसएस इकाई एक के तत्वावधान में सिरसी गांव में चलाए जा रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर गांव में स्थित सार्वजिनक स्थलों की सफाई के तहत गांव में अवस्थित महावीर मंदिर की सफाई की। इसके पश्चात जहरीले पार्थेनियम पौधे का भी उन्मूलन किया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की रैली निकालकर गांव के चौक चौराहे पर नुक्कड़ का भी आयोजन किया।नुक्कड़ को देखकर ग्रामवासी काफी मर्माहत हुए।





स्वयंसेवकों का नेतृत्व काॅलेज के प्रोग्राम ऑफिसर भोला नाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों में मुख्य रुप से प्रगति प्रेरणा ,शिवा कुमार, शिव शंकर ,अमन भारद्वाज, अंकीत कुमार पांडेय, अमन राज, संगीता कुमारी, सुजाता कुमारी, अंशु कुमारी, रामाकांत सोनी, भारती कुमारी, आनंद कुमार, रितिक कुमार, ऋषभ कुमार,नंदनी कुमारी,अंजनी पटेल, चंचला कुमारी समेत स्वयंसेवकगण उपस्थित थे।