पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मधुपुर।मधुपुर मार्गोमुंडा प्रखंड के लहरजोरी पंचायत में आजसू पार्टी मार्गोमुंडा प्रखंड कमेटी द्वारा प्रखंड अध्यक्ष रूपेश साव और प्रखंड महासचिव लखन के नेतृत्व में और जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य की उपस्थिति में जन जागरण पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
पदयात्रा करके लहरजोरी पंचायत,मार्गोमुंडा पंचायत और महज़ोरी पंचायत के विभिन्न गांव का पैदल दौरा किया गया और 5 साल पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जनता से किए गए झूठ वादों को याद दिलवाया गया।जिन गांव का दौरा किया गया उनमें कोलटांड़, लहरजोड़ी, छातापाथर, पहरीडीह, बोराडीहा, मंजियाटांड़, तुरी टोला आदि हैं।
आजसू पार्टी जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा कहा गया कि इन पांच सालों में मार्गोमुंडा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र की विकास की गति बहुत धीरे चल रही है,ग्रामीण जनता मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं,कितनों को आज तक आवास नहीं मिला है, कितनों को राशन कार्ड नहीं मिल रहा है, कितनों के घरों में साफ पानी की व्यवस्था नहीं है और लहरजोरी पंचायत में आज तक आवागमन के लिए रास्ता ही नहीं बना है। लहरजोरी मोड़ से लेकर ईदगाह मोड़ तक 10 किलोमीटर पीसीसी सड़क की मांग लहरजोरी पंचायत के हजारों ग्रामीण पिछले 24 साल से कर रहे हैं, लेकिन आज तक रोड नहीं बनी।ग्रामीण जनता पगडंडी होकर गुजरने को मजबूर हैं। आजसू पार्टी के सरकार में आते ही मुख्य रूप से महिलाओं की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं लाई जाएगी।साथ ही सबसे पहले बेरोजगार युवाओं को निश्चित रोजगार दिया जाएगा वह भी अपने ही गृह जिला में,जिससे पलायन कम होगा।यह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो की ही देन है जो झारखंड में महिलाओं को 50फीसदी आरक्षण राजनीतिक संस्थानों में दिया जा रहा है।एक ग्राम सभा में भी 50 फीसदी महिला की मौजूदगी अनिवार्य है तभी ग्राम सभा के फैसले को मान्यता मिलेगी।ऐसा नियम श्री सुदेश कुमार महतो के द्वारा ही अपने कार्यकाल में बनाया गया था। जन जागरण पदयात्रा के माध्यम से हम लोग ग्रामीण जनता के घर-घर तक जाकर सरकार की विफलताओं को गिराने का काम कर रहे हैं।साथ ही आजसू पार्टी के कार्यकाल में गांव का कितना विकास हुआ जनता को बताने का काम कर रहे हैं।
मौके पर गांव के युवाओं ने बेरोजगार बायोडाटा फॉर्म भी भरा।साथ ही ग्रामीण महिलाओं ने आजसू जिला अध्यक्ष को गांव के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।आजसू जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का निदान हर हाल में करेंगे।
मौके पर जिला सचिव मोहम्मद नाजिम रजा, एससी महासभा जिला अध्यक्ष आनंद तुरी, मार्गोमुंडा प्रखंड अध्यक्ष रूपेश साव, मार्गोमुंडा प्रखंड महासचिव लखन दे, मधुपुर नगर कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ इकबाल, मधुपुर नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहबाज कुरेशी, अमरलाल दे, देवाशीष रक्षित, रूपेश दत्त, राहुल दत्त, किशन दे, हीरालाल लाहा, गोवर्धन रक्षित, सुशील तुरी, विशाल तुरी, रोहित तुरी, अमरदीप राय, अशोक सिंह, धूरण यादव, दिनेश यादव, सुरेश यादव, सौदागर यादव, लालू यादव, सोहन मुर्मू, देवेश्वर मुर्म, इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।





